ओरमांझी में एक घर से 67 लाख की चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार
रांची : रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। चोरों ने एक घर से करीब 7 लाख 28 हजार रुपये नकद और 60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। कुल चोरी की राशि लगभग 67 लाख रुपये बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी 8 मार्च 2026 को विक्रांत तिवारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर दी। उन्होंने बताया कि वे कुछ दिनों के लिए होली/परिवारिक काम से घर छोड़कर रायपुर गए हुए थे। घर पर ताला लगाकर गए थे, लेकिन वापस लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे पर दूसरा ताला लगा हुआ था। पुराना ताला तोड़कर अंदर घुसे तो पूरा घर सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी खुली हुई थी। चेक करने पर नकद राशि और जेवरात गायब पाए गए।
कांड की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 61,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। हालांकि, मुख्य चोरी का सामान (सोना-चांदी और अधिकांश नकद) अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में मृत्युंजय कुमार उर्फ बॉबी, पारस कुमार चौधरी और हरप्रीत सिंह मोन्टी शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित कुल 61,500 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस टीम की सफलता से इलाके में राहत की सांस आई है, लेकिन चोरी हुए मुख्य सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

















