IMG 20210105 WA0075

ओरमांझी में हुए जघन्य हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में रांची पुलिस अब तक विफल.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : ओरमांझी में हुए जघन्य हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में रांची पुलिस अभी तक विफल रही है। 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। यहां तक कि सोमवार को 500 से अधिक जवानों ने ओरमांझी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवती का कटा हुआ सिर खोजने की कोशिश की लेकिन वे उसमें भी विफल रहे। अभी तक पुलिस युवती की पहचान तक नहीं करवा पाई है।

IMG 20210105 WA0074

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वैसे परिजन जिनकी बेटियां गायब है उन्हें रिम्स बुलाकर युवती का शव दिखाया गया लेकिन किसी ने भी उनमें से उसकी पहचान नहीं की। यहां तक कि पुलिस पुलिस ने ओरमांझी की घटना में शामिल अपराधियों की जानकारी देने वाले के लिए 25000 के इनाम की भी घोषणा की है, जिसे बढ़ाकर अब 50000 हज़ार कर दिया गया है।

20210105 203430

डीजीपी एमवी राव ने कहा कि अभी तक युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसके बारे में कुछ भी कहा जा सकता है, लेकिन जिस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है वह बेहद ही जघन्य और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें काम कर रही हैं।

Share via
Share via