20260309 134055

एचईसी पार्किंग में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन) पार्किंग में एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना में जवान के रूप में तैनात बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से एक बाइक, शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। ये सामग्रियां जांच में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकती हैं।

पुलिस के अनुसार, अमन छुट्टी पर थे या किसी अन्य कारण से यहां पहुंचे थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। परिवार और सेना अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Share via
Share via