20260207 213944

रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित परिभ्रमण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दी सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सख्त हिदायतें

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड (रांची/जमशेदपुर) के प्रस्तावित परिभ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बिरसा मुंडा विमानपत्तन के निदेशक, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता तथा भवन निर्माण, पथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल और अग्निशमन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्निशमन, सड़क-भवन संबंधी तैयारियों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का विषय है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रखा जाए तथा वैकल्पिक मार्गों की पूर्व तैयारी की जाए, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की पूरी तत्परता बनी रहे।

यह बैठक राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने और किसी भी कमी को दूर करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें ताकि परिभ्रमण सुव्यवस्थित एवं सफल रहे।

Share via
Share via