आरपीएफ रांची ने ऑपरेशन “NARCOS” में बड़ी सफलता हासिल की: 18 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “NARCOS” के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिनांक 10 फरवरी 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर सघन जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस से 18 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 9 लाख रुपये है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ की टीम बेहद सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचने के बाद एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध हालत में घबराए हुए बैठे दिखे। पूछताछ पर दोनों ने अपना राजू कुमार और छोटी कुमारी बताया।
संदेह होने पर उनके बैग की जांच की गई। दोनों ने स्वीकार किया कि बैग में प्लास्टिक में लिपटा गांजा है। सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद विधिवत तलाशी ली गई। जांच में राजू कुमार के पास से 10 पैकेट और छोटी कुमारी के पास से 8 पैकेट भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 18 किलोग्राम।निकला।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा और रेलवे टिकट उन्हें संबलपुर (ओडिशा) निवासी बिस्नु ने दिया था। इसे सासाराम स्टेशन पर गिरधरपुर निवासी बिट्टू चंद्रवंशी और छोटू सिंह को सौंपना था। बरामद गांजा जब्त एवं सील कर दिया गया। दोनों आरोपियों को जब्त माल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

















