रांची रेलवे स्टेशन पर 8 किलो गांजा बरामद, आरपीएफ ने दो तस्कर को लेकर गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 8 किलो गांजा बरामद, आरपीएफ ने दो तस्कर को लेकर गिरफ्तार

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सफलता मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार के निर्देश पर चलाए गए सतर्कता अभियान का नतीजा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना का विवरण

29 जनवरी 2026 को शाम के समय आरपीएफ की टीम प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर स्थित फूड प्लाजा के सामने जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध और भयभीत अवस्था में दो पिठ्ठू बैग लेकर बैठे दिखे। पूछताछ पर दोनों ने अपना नाम मोनू कुमार (24 वर्ष, पिता अशोक राम, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) और राजकुमार (24 वर्ष, पिता विनय राम, निवासी रोहतास, बिहार) बताया।

पूछताछ में दोनों ने बैग में गांजा होने की बात कबूल की। सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और वैधानिक औपचारिकताओं के बाद तलाशी ली गई। मोनू कुमार के नीले बैग से 4 पैकेट और राजकुमार के काले-नीले बैग से 4 पैकेट गांजा बरामद हुआ। डीडी किट जांच में गांजा की पुष्टि हुई। कुल वजन 8 किलोग्राम (प्रत्येक से 4-4 किलो) निकला।

जब्त सामग्री और आगे की कार्रवाई

आरपीएफ ने 8 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और एक सामान्य रेलवे टिकट जब्त कर सील किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के फूलमणि क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति से गांजा लेकर संबलपुर होते हुए ट्रेन से रांची पहुंचे थे। इसे सासाराम ले जाकर कृष्णा कुमार नामक व्यक्ति को सौंपना था।

सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों और जब्त सामग्री को जीआरपीएस रांची को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की जांच और कार्रवाई होगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now