Smuggler arrested at Ranchi railway station with 12 kg of cannabis worth ₹6 lakh.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये

Smuggler arrested at Ranchi railway station with 12 kg of cannabis worth ₹6 lakh.
Smuggler arrested at Ranchi railway station with 12 kg of cannabis worth ₹6 lakh.

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची और आरपीएफ फ्लाइंग टीम ने ऑपरेशन “नारकोस” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित वीआईपी गेट के पास जांच अभियान के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में स्काई बैग लेकर बैठा मिला। जांच टीम को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पूछताछ और तलाशी ली गई। गिरफ्तार युवक की पहचान बृजराज यादव (19 वर्ष), निवासी कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बैग की तलाशी में चार पैकेटों में रखा कुल 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

RKDF
Adv

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ओडिशा के संताला से गोरखपुर तक गांजा पहुंचाने का काम सौंपा गया था और इसके बदले प्रति किलोग्राम एक हजार रुपये मिलने थे। उसने यह भी खुलासा किया कि उसके साथ मौजूद मेहंदी अंसारी आरपीएफ की जांच देखकर मौके से फरार हो गया। आरपीएफ ने गांजे को जब्त कर सील कर दिया है। आरोपी और बरामद मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची के हवाले कर दिया गया है।

यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट कमांडर शिशुपाल कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान में उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक अजीत कुमार तथा आरपीएफ फ्लाइंग टीम के आरक्षक दिलीप कुमार जितरवाल सहित अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now