14 kg of cannabis seized at Hatia Railway Station; two smugglers arrested.

हटिया रेलवे स्टेशन पर 14 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
14 kg of cannabis seized at Hatia Railway Station; two smugglers arrested.
14 kg of cannabis seized at Hatia Railway Station; two smugglers arrested.

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया है।

आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट हटिया की संयुक्त टीम ने 30 जून को हटिया रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर फुट ओवर ब्रिज के रांची छोर के नीचे तीन बैग के साथ बैठे दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों घबरा गए, जिसके बाद उन्हें रोककर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयराम कुमार (25 वर्ष) और दीपक कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैगों में गांजा रखा है। सहायक सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में बैगों की तलाशी लेने पर कुल सात पैकेट गांजा बरामद हुआ। डीडी किट से जांच में सभी पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई। बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 14 किलोग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें यह गांजा सौंपा था। इसे बिहार के कुदरा पहुंचाकर ‘बुटन’ नामक व्यक्ति को देने के बदले उन्हें 5,000 रुपये मिलने थे।

आरपीएफ ने गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों को जीआरपी हटिया के हवाले कर दिया। जीआरपी हटिया ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(b)(2)(C) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल ने कहा कि ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।