रांची रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बालिका का रेस्क्यू, चाइल्डलाइन को सौंपा गया

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और डिविजनल “नन्हे फरिश्ते” टीम ने एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू कर मानव तस्करी और बाल संरक्षण के प्रति अपनी सतर्कता का परिचय दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को स्टेशन पर नियमित जांच और गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर एक 15 वर्षीय बालिका अकेली और घबराई हुई अवस्था में मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम अंजली कुमारी निवासी बेरमो, बोकारो बताया। बालिका ने बताया कि वह अपनी मां को बिना बताए घर से निकल आई थी और काम की तलाश में चारलापल्ली जाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ और “नन्हे फरिश्ते” टीम ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और काउंसलिंग पूरी करने के बाद उसे आगे की देखभाल और संरक्षण के लिए चाइल्डलाइन रांची के सुपुर्द कर दिया गया।
इस रेस्क्यू अभियान में महिला उपनिरीक्षक सुशीला बराइक, महिला आरक्षक सोनाली शर्मा, महिला आरक्षक सोनम कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद शौकत खान तथा आरपीएफ पोस्ट रांची के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

















