खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, ग्रामीण महिलाओं संग की धान रोपनी, ताजा हुईं बचपन की यादें

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं के प्रति सम्मान जताते हुए एक अनोखी मिसाल पेश की। रांची से जमशेदपुर लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर तमाड़ के नीरूडीह गांव के पास उन्होंने खेतों में महिलाओं को धान की रोपनी करते देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और सीधे खेत में उतर गईं।

विधायक ने ग्रामीण महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की रोपनी की। खेत में मौजूद महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ काम करते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान विधायक ने किसानों और महिलाओं से खेती-किसानी, बारिश की स्थिति और फसल से जुड़ी चुनौतियों पर भी बातचीत की।

बंद मकान का दरवाजा तोड़कर लाखों के जेवरात की चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
निर्मल कुमार सिंह गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के करौंदी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 6…

हंटरगंज में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर सड़क जाम
चतरा : चतरा जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घंघरी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह एक युवक का शव…
पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत से ही हर घर तक अन्न पहुंचता है। उन्होंने कहा कि किसानों के श्रम और संघर्ष का सम्मान करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। खेतों में काम करना बेहद कठिन होता है, लेकिन किसान हर मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए पूरी निष्ठा से खेती करते हैं।
इस दौरान विधायक ने अपने बचपन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, “खेत में उतरते ही बचपन के दिन आंखों के सामने ताजा हो गए। जब मैं छोटी थी, तब अपनी बुआ के गांव जाती थी और वहां ग्रामीण महिलाओं के साथ धान की रोपनी किया करती थी। वर्षों बाद आज फिर वही अनुभव मिला, जिसने मुझे भावुक कर दिया।”
ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह आम लोगों के बीच आकर उनकी मेहनत को समझना और उसमें सहभागी बनना प्रेरणादायक है।
खेत में धान रोपनी करते विधायक पूर्णिमा दास साहू का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

















