Jamshedpur: Youth detained on charges of demanding extortion money.

जमशेदपुर : पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार पर चापड़ से हमला, रंगदारी मांगने का आरोप; एक युवक हिरासत में

Share
Link copied

Jamshedpur: Youth detained on charges of demanding extortion money.

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के सामने सोमवार देर शाम रंगदारी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवक चापड़ लेकर एक दुकानदार के पास पहुंचे और उससे रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर दुकानदार पर चापड़ से हमला कर दिया गया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

RKDF
Adv

घायल दुकानदार बिचुन शर्मा ने बताया कि आरोपियों का नेतृत्व नंदू लोहार कर रहा था। उनके अनुसार, युवक दुकान पर पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे। जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

इसे भी पढ़ें
खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, ग्रामीण महिलाओं संग की धान रोपनी, ताजा हुईं बचपन की यादें
इसे भी पढ़ें

खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, ग्रामीण महिलाओं संग की धान रोपनी, ताजा हुईं बचपन की यादें

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं के प्रति सम्मान जताते हुए एक अनोखी मिसाल…

झारखंड में बिजली उत्पादन क्षमता को बड़ा विस्तार: कोडरमा और पतरातू में नए थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स का निर्माण तेजी से जारी
इसे भी पढ़ें

झारखंड में बिजली उत्पादन क्षमता को बड़ा विस्तार: कोडरमा और पतरातू में नए थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स का निर्माण तेजी से जारी

आकाश सिंह रांची: झारखंड में बिजली की मांग को पूरा करने और ऊर्जा क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए कई बड़े…

ईटखोरी ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

ईटखोरी ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

चतरा : चतरा पुलिस ने ईटखोरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को ओडिशा…

सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सीतारामडेरा थाना की ओर से बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।