Itkhori jewelry theft case solved; accused arrested from Odisha.

ईटखोरी ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

Itkhori jewelry theft case solved; accused arrested from Odisha.
Itkhori jewelry theft case solved; accused arrested from Odisha.

चतरा : चतरा पुलिस ने ईटखोरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को ईटखोरी निवासी दिलीप कुमार सोनी अपनी आशा ज्वेलर्स दुकान बंद कर जेवरात से भरा बैग मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे। कलाली रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में निजी कार्य से जाने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए। मामले में ईटखोरी थाना कांड संख्या 90/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने ओडिशा के जाजपुर जिले के जाखापुर थाना क्षेत्र के दशमनिया गांव में छापेमारी कर आरोपी दीपक प्रधान (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

RKDF
Adv

पुलिस ने आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की लाल-काली अपाची मोटरसाइकिल और एक सैमसंग स्मार्टफोन बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर सह-अभियुक्त आकाश प्रधान के छिपने के स्थान से काली पल्सर मोटरसाइकिल, चोरी किए गए चांदी के जेवरात और एक ओप्पो स्मार्टफोन भी बरामद किया गया।

बरामद सामान में पांच जोड़ी चांदी जैसी पायल, दो जोड़ी बिछिया, दो स्मार्टफोन तथा दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ ओडिशा में चोरी, छिनतई और लूट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now