13 kg of marijuana worth Rs 6.5 lakh seized at Ranchi railway station

रांची रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 6.5 लाख रुपये

13 kg of marijuana worth Rs 6.5 lakh seized at Ranchi railway station
13 kg of marijuana worth Rs 6.5 lakh seized at Ranchi railway station

रांची रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, रांची मंडल के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ टीम रांची के अधिकारी और जवान उप निरीक्षक सूरज पांडे के नेतृत्व में स्टेशन पर चेकिंग ड्यूटी कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18523 एक्सप्रेस के रांची स्टेशन पहुंचने पर कोच संख्या A-2 की सीट संख्या 37 के नीचे एक हरे रंग का ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला। बैग संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई। जांच में बैग के अंदर भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे कई पैकेट बरामद हुए, जो प्रथम दृष्टया गांजा प्रतीत हुए।

घटना की सूचना तत्काल सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मुरी एस.सी. सहाय को दी गई। मौके पर पहुंचकर उनके निर्देश पर सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए बैग की जांच की गई। डीडी किट से जांच में सभी पैकेट गांजा पाए गए।

आरपीएफ टीम ने कुल 13 पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन 13 किलोग्राम निकला। इसके बाद एएसआई अनिल कुमार ने सहायक सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में गांजा जब्त किया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद गांजा को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now