20250219 202848

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली सीएम, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली सीएम, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली को नया सीएम मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे. वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा बुधवार को यानी कल साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा. बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

कौन हैं दिल्ली की अगली सीएम रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं. इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं. रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं. उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को हराया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं. वो शालीमार बाग से विधायक हैं.

Share via
Share via