कोडरमा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया उद्भेदन, 23 बाइक के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया उद्भेदन, 23 बाइक के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied

कोडरमा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया उद्भेदन, 23 बाइक के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा की मरकच्चो पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चोरी की 23 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित कुमार स्वर्णकार, मौला अंसारी और प्रकाश मेहता बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कोडरमा के साथ साथ दूसरे जिलों में भी मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल की चोरी कर जंगल के बीच एक स्थान पर झोपड़ीनुमा घर में छिपा कर रखते थे और फोटो दिखाकर ग्राहकों के साथ चोरी की मोटरसाइकिल की डील फाइनल की जाती थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow