एनजीटी की रोक के बावजूद कोडरमा में बालू का अवैध उत्खनन जारी

एनजीटी की रोक के बावजूद कोडरमा में बालू का अवैध उत्खनन जारी

Share
Link copied

एनजीटी की रोक के बावजूद कोडरमा में बालू का अवैध उत्खनन जारी है. यहां जयनगर और मरकच्चो प्रखंड के दसारो, चोपनाडीह, नादकरी, महुवाटांड़, परसाबाद, जयनगर ककरचोली आदि क्षेत्रों में बालू घाटों में बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है. पुलिस की दबिश के बाद भी बालू माफिया रात-दिन बालू उत्खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से इसे दूसरे जिलों में भेज रहे हैं.

इसे भी पढ़े :-

खनन विभाग और मरकच्चो पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
गुरुवार को मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह तेतरौन सड़क पर पुल के पास बेलाडीह केशो नदी घाट पर अवैध रूप से बालू का कारोबार करने वाले तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. यह कार्रवाई खनन विभाग की टीम व मरकच्चो पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी.

इसे भी पढ़े :-

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के अधिकारियो को भर्स्ट कहा

मिली थी बालू उठाव की गुप्त सूचना
मरकच्चो थाना क्षेत्र में छोटी व बड़ी नदियों से बालू कारोबारियों के द्वारा लगातार बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है. खनन विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार तथा मरकच्चो के थाना प्रभारी संजय शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि मरकच्चो के केशो व बराकर नदी से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है. दोनों पदाधिकारियों ने गुरुवार को छापेमारी कर केशो नदी चोपनाडीह घाट से एक ट्रैक्टर तथा बंधन चौक मरकच्चो से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया.वहीं दशारो नदी के पास नदी से बालू लदे दो ट्रेक्टरों को लेकर चालक सुरक्षावलों की आहट पाकर तेजी से भागने लगे. इस क्रम में एक ट्रैक्टर पलट गया. दूसरे ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रॉली काटकर ट्रैक्टर लेकर भागने मे सफल रहा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow