Simdega team left for Gumla to play inter district under 23 cricket competition.

अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने सिमडेगा की टीम हुई गुमला रवाना।

Share
Link copied

अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने सिमडेगा की टीम हुई गुमला रवाना।

Simdega team left for Gumla to play inter district under 23 cricket competition.
Simdega team left for Gumla to play inter district under 23 cricket competition.

सिमडेगा:झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच खेलने सिमडेगा के टीम बुधवार को गुमला के लिए रवाना हुई। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच गुमला और लातेहार जिला में खेला जाना है। 20 फरवरी को सिमडेगा की टीम पलामू की टीम के साथ गुमला के मैदान में मैच खेलेगी। इसके बाद 21 फरवरी को गुमला में हीं सिमडेगा की टीम दुमका के साथ मैच खेलेगी। 24 फरवरी को लातेहार के मैदान में सिमडेगा की टीम वेस्ट सिंहभूम के साथ मैच खेलेगी। 26 फरवरी को गुमला में रामगढ़ के साथ सिमडेगा का मैच होगा। इसके बाद 01 मार्च को गुमला में खूंटी के साथ सिमडेगा का मैच होगा। इस प्रतियोगिता के लिए टीम में खिलाड़ियों का चयन सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता अनूप श्रीवास्तव के द्वारा किया गया है। जिसमें हिमांशु द्विवेदी (कप्तान), अविनाश पांडे, अतुल्य कुमार सिंह, रितिक कुमार( विकेट कीपर), गुरुशरण सिंह, हरप्रीत सिंह, सौरव भौमिक, निशांत कुमार (विकेट कीपर), संजीत शर्मा, तनिष चौबे, आदित्य आर्यन, शुभदीप साहा, सचिन पाल, वरदान सिंह धनंजय, हर्ष कुमार शामिल हैं। कोच राम कुमार और मैनेजर समीर तास्सु हैं। इसके साथ स्टैंड बाई खिलाड़ी अंकित कुमार, आसिफ़ हुसैन और अखिल यादव को टीम के साथ भेजा गया है। अंतर जिला टीम 23 को सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन की जिला समिति ने बेहतर खेलने के लिए शुभकामना दी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow