MLA Bhushan Bada appointed MLA representatives, included many new and many old faces.

विधायक भूषण बाड़ा ने नियुक्‍त किए विधायक प्रतिनिधि, कई नए तो कई पुराने चेहरों को किय शामिल।

Share
Link copied

विधायक भूषण बाड़ा ने नियुक्‍त किए विधायक प्रतिनिधि, कई नए तो कई पुराने चेहरों को किय शामिल।

MLA Bhushan Bada appointed MLA representatives, included many new and many old faces.
MLA Bhushan Bada appointed MLA representatives, included many new and many old faces.

सिमडेगा:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने बुधवार को अपने प्रतिनिधि नियुक्‍त करते हुए सूची जारी की है। साथ ही विधायक प्रतिनिधियों के बीच विभागों का बंटवारा करते हुए जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया है। विधायक द्वारा नियुक्‍त किए गए विधायक प्रतिनिधियों की सूची में कई पुराने चेहरों को ही शामिल किया गया है, जबकि कई नए चेहरे हैं। विधायक ने बुधवार को 20 सूत्री प्रखंड अध्‍यक्षों की भी नियुक्ति की हैं। विधायक ने सभी को।अपने कर्तव्‍यों का पुरी ईमानदारी और निष्‍ठा से संपन्‍न करने का निर्देश दिया है। बुधवार को विधायक ने अपने आवास में बैठक की। उन्‍होंने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में तेजी लाने का निर्देश दिया । जनता की समस्‍याओं को भी सुनते हुए निष्‍पादन में तेजी लाने के लिए कहा।

नव नियुक्ति विधायक प्रतिनिधियों की सूची:

विधायक भूषण बाड़ा ने संतोष कुमार सिंह को पुन: जिला विधायक प्रतिनिधि की जिम्‍मेवारी सौंपी है। इसके अलावे एजाज अहमद, बिपिन तिग्गा को सिमडेगा जिला विधायक प्रतिनिधि बनाया है। वहीं मनीष कुमार, पुरूषोतम कुजूर, केशवर सिंह को गुमला जिला विधायक प्रतिनिधि नियुक्‍त किया है। नगर विधायक प्रतिनिधि के रुप में आकाश सिंह, शशि गुड़िया, मो शकील अहमद, सज्जाद अंसारी, सदर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, तिलका रमन, सलमान खान को नियुक्‍त किया है। गुड्डू खान, शीतल तिर्की, दीपक जायसवाल को कुरडेग, सुरेंद्र कुमार, राहुल रोहित तिग्गा, सेराफिना कुल्लू केरसई को, मो अख्तर खान, लुसियन मिंज, निखिल बाड़ा को पाकरटांड़, प्रदीप सोरेंग, अशोक सिंह उर्फ मारवाड़ी सिंह, संजय साहू को पालकोट प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि नियुक्‍त किया है।

सिलबेस्‍तर बने 20 सूत्री के सदर प्रखंड अध्‍यक्ष:

विधायक ने प्रखंड 20 सूत्री प्रखंड अध्‍यक्ष की भी नियुक्ति की है। 20 सूत्री के प्रखंड अध्‍यक्षों की सूची में रोहित एक्का को पालकोट, वाल्टर टोप्पो को कुरडेग, वाल्टर सोरेंग को केरसई प्रखंड का 20 सूत्री प्रखंड अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। वहीं सिलबेस्‍तर बाघवार को सदर प्रखंड, माईकल खडि़या को पाकरटांड़ का 20 सूत्री प्रखंड अध्‍यक्ष बनाया है। विधायक ने सभी विधायक प्रतिनिधियों एवं 20 सूत्री प्रखंड अध्‍यक्षों को नियुक्ति पत्र देते हुए माला पहनाकर बधाई दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow