बलात्कार की घटना पर जेएमएम और बीजेपी के बीच बयानबाजी.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम के विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गयी है. जेएमएम विधायक के बयान पर जहां बीजेपी हमलावर है, तो वहीं जेएमएम विधायक का निजी बयान बता पल्ला झाड़ निजी बयान बताने की कोशिश में लगा है.

जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम नें रेप की घटना पर दिए विवादित बयान कि अमीर लोग के बच्चे ही रेप करते हैं. और दुष्कर्म की घटना का सबसे बड़ा कारण मोबाइल चैटिंग है. मीडिया से लेकर अभिभावक और समाज की लापरवाही का भी नतीजा है दुष्कर्म की घटना ये बातें उन्होनें दुमका उपचुनाव में अपनी पार्टी और सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई वसंत सोरेन के लिए वोट मांगने के दौरान कही थी. अपने इस बयान से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम विवादों में आ चुके हैं और विपक्ष के निशाने पर हैं आज इस मामले पर बोलते हुए बीजेपी के राज्य सभा सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश नें कहा कि इस तरह की बातें किसी जनप्रतिनिधि को नहीं बोलनी चाहिए इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगा. वहीं बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल सहदेव नें इसे तालिबानी सोच कहा है.

वहीं इस मामले जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य नें विधायक के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि ये उनका निजी विचार है. इसके बाद उन्होनें चौकानें वाला बयान देते हुए कहा कि समाज में इस तरह की कुरीतियां और घटनाएं बढ़ रही है, इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन भी है.

फिलहाल, अपने बयान से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम विवादों में आ चुके हैं, और विपक्ष के निशाने पर हैं. जनप्रतिनिधियों को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए और किसी भी मुद्दे पर सोच समझ कर बोलने की जरूरत है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow