20250218 173458

दुखद घटना : अधिवक्ता सूरज कुमार न्यायालय में गिरे और फिर उठ नही सके, उनकी मौत से सभी वकील सदमे में

झारखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता सुरज कुमार न्यायालय कक्ष से सुनवाई कर बाहर निकलते ही मुर्छित होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी । सूरज कुमार अपने केस के लिए आए थे । न्यायालय के  चिकित्सक ने आकस्मिक सेवा प्रदान करते हुए प्रथम चिकित्सा प्रदान किया, तुरंत बाद नजदीक के पारस अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन काफी जद्दोजहद और प्रयास के बाबजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निधन के खबर मिलते ही न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार, धीरज कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, राम सुभग सिंह, एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता पारस अस्पताल पहुंचे।
अधिवक्ता सुरज कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र जो कि एक ग्यारहवीं एवं एक अष्टम वर्ग का छात्र है, छोड़ गए हैं।
न्यायालय के ओर से सभी ने कहा कि अधिवक्ता सुरज कुमार बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति के धनी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और ऐसे कठिन समय में सभी परिजनों को सहनशक्ति दें।

Share via
Share via