रांची में संपन्न हुई 2nd All India Judges Badminton Championship 2026
रांची : झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता 3-4 जनवरी 2026 को रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में देश के नौ विभिन्न उच्च न्यायालयों से कुल 31 न्यायाधीशों ने भाग लिया। मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स – इन चार वर्गों में हुए मुकाबलों में प्रतिभागियों ने उच्च स्तरीय खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न्यायपालिका के सदस्यों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। जिला प्रशासन, रांची के उत्कृष्ट प्रबंधन और सुविधाओं की भी व्यापक प्रशंसा की गई।
प्रतियोगिता के परिणाम
मेन सिंगल्स
विजेता: न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबाश (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता: न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय: न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (इलाहाबाद हाईकोर्ट)
वूमेन सिंगल्स
विजेता: न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता: न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय: न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)
मेन्स डबल्स
विजेता: न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबाश एवं माननीय न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता: न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस एवं माननीय न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय: न्यायमूर्ति सी. सारावाना एवं माननीय न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन (मद्रास हाईकोर्ट)
मिक्स्ड डबल्स
विजेता: न्यायमूर्ति वी. नरसिंह एवं माननीय न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता: न्यायमूर्ति रवि चिरानिया एवं माननीय न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय: न्यायमूर्ति फरजान्द अली एवं माननीय न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)


















