20210411 152713

सदर अस्पताल कोविड-19 अस्पताल घोषित बेड की संख्या बढ़ाने और अन्य व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश.

राँची : उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था का उपायुक्त ने बारीकी से मुआयना किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सदर अस्पताल कोविड-19 अस्पताल घोषित
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने बताया कि सदर अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए और बेहतर व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश
सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को इससे संबंधित निर्देश उपायुक्त द्वारा इस संबंध में निदेश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल में 360 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और 60 आईसीयू बेड हैं, अस्पताल में बेड की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

उपायुक्त ने बताया की सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मरीज, उनके परिजन एवं अन्य व्यवस्था के लिए पूरी टीम की तैनाती सदर अस्पताल में की जा रही है।

Share via
Share via