ग्रामीण विकास मंत्री ने ठाकुरगंगटी प्रखंड में कई महत्वपूर्ण जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का किया शिलान्यास

ग्रामीण विकास मंत्री ने ठाकुरगंगटी प्रखंड में कई महत्वपूर्ण जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का किया शिलान्यास

Share
Link copied

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ठाकुरगंगटी प्रखंड में कई महत्वपूर्ण जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिली है।

फूलवरिया पंचायत के ग्राम रतनपुर में नदी पर चेक डैम निर्माण कार्य (₹1.1 करोड़), बनियाडीह पंचायत के हसनान घाट के पास कोआ नदी में चेक डैम निर्माण (₹1.3 करोड़), जोरिया में बीयर निर्माण कार्य (₹1.7 करोड़), पंजाड़ीह पंचायत के ग्राम मुकेरीचक में कोआ नदी पर चेक डैम निर्माण (₹1.1 करोड़) तथा ग्राम विधानपुर में पोखर जीर्णोद्धार कार्य (₹54 लाख) का शुभारंभ किया गया।

दीपिका पांडेय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ये योजनाएं जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों की आय में वृद्धि लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आमजन को उसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने इन योजनाओं के लिए मंत्री महोदया के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।