panchayt saciv

 मुख्यमंत्री सारथी योजना(MUKHYMANTRI SARTHI YOJNA) का होगा शुभारंभ मिलेगा रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

MUKHYMANTRI SARTHI YOJNA

युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास
 मुख्यमंत्री सारथी योजना का होगा शुभारंभ
मिलेगा रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता

रांची
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (शनिवार 15 जुलाई 2023 ) को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय में करेंगे। ताकि राज्य के युवा अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखार स्वावलंबन का मार्ग बिरसा केंद्र (Block Level Institute for Rural Skill Acquisition) के माध्यम से प्रशस्त कर सकें। प्रथम चरण (2023- 24) में राज्य के 80 प्रखंडों में योजना का शुभारम्भ होगा। आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडों में बिरसा योजना संचालित किया जाएगा।

रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता भी

युवाओं के लिए शुरू हो रहे मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा निःशुल्क ले सकेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता तय की गई है। सामान्य श्रेणी के 18-35 वर्ष के युवक/युवतियों एवं आरक्षित श्रेणी (ST/SC/OBC) के 50 वर्ष तक के पुरुष/महिलाओं के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सफल युवक/युवतियों को तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को 1000/- और युवतियों/दिव्यांग/परलैंगिक को प्रतिमाह 1500/- अधिकतम एक वर्ष के लिए Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही, गैरआवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह 1000/- डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-3444 पर निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु युवा संपर्क कर सकते हैं।

Share via
Share via