Sarthi Yojna :सारथी योजना के मौके पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को रोजगार देंगे, हम उस दिशा में कार्यरत हैं

Sarthi Yojna :सारथी योजना के मौके पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को रोजगार देंगे, हम उस दिशा में कार्यरत हैं

Share
Link copied

Sarthi Yojna : झारखण्ड में युवाओ को जल्द ही रोजगार मिलेगा , उनकी चिंता ये है की कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहे ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के मुख्यमंत्री सारथी योजना के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने इस योजना का शुभारंभ किया और कहा कि चुनाव में हमने जो वादा किया था कि युवाओं को रोजगार देंगे, हम उस दिशा में कार्यरत हैं. हम प्रोत्साहन भत्ता भी दे रहे हैं और युवाओं को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं, जो उनके लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है. मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की है कि अगर आप एक कदम चलेंगे, तो सरकार चार कदम चलेगी.प्रशिक्षण के बाद नियोजन दिया जायेगा जाहिर है की
झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत निशुल्क कौशल प्रशिक्षण देना है. 18 से 35 वर्ष की युवक- युवतियां प्रशिक्षण ले सकते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है. प्रशिक्षण के बाद इन्हें नियोजन दिया जायेगा. पहले चरण में कुल 80 प्रखंडों में इसका संचालन प्रारंभ किया जा रहा है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रोजगार प्रोत्साहन भत्ता का भी डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर शुभारंभ किया. साथ ही गैर आवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से ट्रेनिंग सेंटर तक आने- जाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपए भी हस्तांतरित किया गया.

इस मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है. यह आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां के मजदूरों को देश के अन्य हिस्सों से कोरोना काल में हवाई जहाज से लाया गया था और उन्हें रोजगार भी दिया गया.

वहीं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार ने इससे पहले भी कई विभागों में युवाओं को नियोजित किया है अभी 26000 शिक्षकों की बहाली के लिए वैकेंसी निकाली गई है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नौकरी के बजाय स्वरोजगार की ओर ध्यान दें

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow