20250806 194651

पलामू में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 18 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

पलामू : पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में सरफराज खान की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। नावाबाजार थाना में दर्ज कांड संख्या 57/25 के तहत पुलिस ने 18 वर्षीय समीर शाह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पूछताछ में हत्या की साजिश को मृतक की नाबालिग पत्नी के साथ मिलकर अंजाम देने की बात कबूल की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 जुलाई 2025 को पिपरहवा जंगल, कंडा घाटी के पास सुबह करीब 4:45 बजे हुई। समीर शाह ने सरफराज खान को बीयर पिलाकर बेहोश किया और फिर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की साजिश में मृतक की नाबालिग पत्नी भी शामिल थी।

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के दौरान समीर शाह को शाई मुहल्ला, नावाबाजार से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मृतक का VIVO स्क्रीनटच मोबाइल, मृतक की नाबालिग पत्नी का VIVO मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया।

मामले की प्राथमिकी 31 जुलाई 2025 को एहसान खान के बयान के आधार पर दर्ज की गई थी, जिसमें मृतक की पत्नी और अन्य के खिलाफ धारा 103(1)/3(5) बीएनएस 2023 के तहत हत्या का आरोप लगाया गया था।

Share via
Share via