जामताड़ा में सात साइबर अपराधी गिरफ्तार लगते थे लोगों को लाखो का चूना
जामताड़ा में सात साइबर अपराधी गिरफ्तार लगते थे लोगों को लाखो का चूना
जामताड़ा साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी बांसपहाड़ी नामक स्थान पर बैठकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 32 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड और 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उ साइबर सेल को सक्रिय किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए इन अपराधियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भरत डे, अशरफ अंसारी, रहमत अंसारी, सफाकत अंसारी, जुबेर अंसारी, विजय मंडल और अशोक मंडल शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि ये अपराधी विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन करते थे, उन्हें झांसे में लेकर उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल करते थे और फिर उनके खातों से रुपये उड़ा लेते थे। अब पुलिस इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि इनके अन्य अपराधों का भी पता लगाया जा सके।
एसपी एहतेशाम वकारीब ने इसे पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता बताया, क्योंकि इस कार्रवाई से एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह जामताड़ा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जो इस क्षेत्र में साइबर ठगी को रोकने के लिए चल रहा है।

















