शिवकुमार पाण्डेय बने वर्ल्ड एथलेटिक्स रेफरी (ब्रॉन्ज लेवल), विदेश में करेंगे प्रतियोगिताओं का संचालन
रांची : झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव शिवकुमार पाण्डेय ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने 24 मई 2025 को आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स रेफरी (ब्रॉन्ज लेवल) परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वे अब विदेशों में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभाने के लिए योग्य हो गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिवकुमार पाण्डेय जो पहले से ही एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-1 तकनीकी पदाधिकारी हैं, उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी यह उपलब्धि झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
परीक्षा परिणाम 5 सितंबर को घोषित किया गया, जिसमें शिवकुमार पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज लेवल रेफरी का दर्जा प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
बधाई देने वालों में खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ की प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी.डी. सिंह, कार्यकारी सचिव प्रभाकर वर्मा, अशोक भट्टाचार्य, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, प्रभात तिवारी, राम प्रसाद सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों और राज्य के खेल प्रेमियों ने शिवकुमार पाण्डेय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

















