20250319 145940

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 198 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 198 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में अपराधियों की फिर हुई परेड: पुलिस से हथियार छिनने की कोशिश, भेजा गया जेल।

आज का महाप्रसाद संत सदानंद जी महाराज के शिष्यों एव समस्त प्रणामी सदस्यों के परिवार के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी,निर्मल जालान, सज्जन पाडिया,पूरणमल सर्राफ चिरंजीलाल खण्डेलवाल ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन, जल संसाधन विभाग के बजट पर हो रही चर्चा।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 198 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Share via
Share via