20250911 200420

श्री दुर्गापूजा समिति युवा दस्ता की बैठक संपन्न, नए सदस्यों का स्वागत

स्थानीय बड़ा तालाब दुर्गा मंदिर में आज श्री दुर्गापूजा समिति युवा दस्ता की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल संचालन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर दर्जनों नए सदस्यों ने युवा दस्ता की सदस्यता ग्रहण की, जिनका माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा, समाजसेवी उपेंद्र रजक, राज किशोर, कैलाश केसरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मंटू दुबे ने की, जबकि संचालन पीयूष आनंद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करण नायक द्वारा किया गया।

युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा, “पिछले 36 वर्षों से युवा दस्ता माँ भवानी के दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों की सेवा में तत्पर रहा है। इस वर्ष नए और अनुभवी सदस्यों को मिलकर महोत्सव को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि दर्शनार्थियों की सुविधा और सहयोग के लिए हजारों सदस्य दिन-रात कड़ी मेहनत करेंगे।

बैठक में टिंकू महतो, ज्योति शंकर साहू, आदित्य मिश्रा, यशस्वी मिश्रा, सोनू राज पासवान, सुशांत सिंह, अभिषेक कुमार, समीर कच्छप, विकास कुमार, आदित्य राज, अंकित सोनी, पीयूष कुमार, सत्यम मिश्रा, करण वर्मा, प्रभात साहू, नीरज यादव, आयुष कुमार, युवराज महतो आदि नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें युवा दस्ता की सदस्यता प्रदान की गई।

Share via
Share via