20251110 210023

सिमडेगा: प्रखंड प्रमुख के 5 वर्षीय पुत्र पर टांगी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह/चंद्रशेखर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा/बोलबा : बोलबा प्रखंड प्रमुख सुनीता केरकेट्टा के पांच वर्षीय पुत्र एडिसन केरकेट्टा पर रविवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना अवगा बूढ़ापहाड़ गांव की है। आरोपी रोशन रंजीत केरकेट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एडिसन अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी आरोपी रोशन रंजीत केरकेट्टा ने अचानक टांगी निकालकर उस पर वार कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बोलबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर शुभम माथुर, आयुष डॉक्टर देवतोश भूटिया और नीतीश कुमार की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बोलबा थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रोशन रंजीत केरकेट्टा को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल अग्रिम जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश है। प्रखंड प्रमुख सुनीता केरकेट्टा ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और आरोपी को कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share via
Share via