लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत, कई घायल; NIA टीम पहुंची जांच के लिए

लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत, कई घायल; NIA टीम पहुंची जांच के लिए

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक इको वैन में हुए हाई-इंटेंसिटी धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की 5-6 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे भारी तबाही मच गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास शाम करीब 6:45 बजे हुई। सूत्रों के मुताबिक, पार्किंग में खड़ी एक इको वैन में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जो संभवतः CNG लीक या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण हो सकता है। हालांकि, धमाके के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए, दरवाजे-खिड़कियां उड़ गईं, और इलाके में चीख-पुकार मच गई। धमाके के बाद इको वैन सहित तीन से चार अन्य वाहनों में आग लग गई, जिन्हें बुझाने के लिए दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

आंखों देखा हाल बताने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। लाल किला और चांदनी चौक का यह इलाका शाम के समय हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है, जहां सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग घूमते-फिरते हैं। धमाके के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई, और लोग भागने लगे।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और बम निरोधक दस्ते (BDDS) को बुला लिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है, जो धमाके के पीछे किसी आपराधिक साजिश की संभावना को खारिज या पुष्टि करेगी। पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और लाल किला मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now