सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जूते की दुकान में चल रहा था नशीली दवाओं का काला कारोबार, एक गिरफ्तार
सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जूते की दुकान में चल रहा था नशीली दवाओं का काला कारोबार, एक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी
सिमडेगा जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शहर के गुलजार गली स्थित सम्राट बुट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलजार गली के समीप जूते की दुकान में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापेमारी की गई जहाँ से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।
दुकान में तलाशी के दौरान पुलिस ने
प्रतिबंधित दवा पैभोन स्पास प्लस (PYEEVON SPAS PLUS) के कुल 114 पत्ते।,11 खाली डब्बे बरामद किए। मौके से मो० सैफ अली अंसारी (25 वर्ष) को गिफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।
एसडीपीओ ने कहा कि जिले में अवैध नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की पैनी नजर ऐसे असामाजिक तत्वों पर है और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छापेमारी टीम में रोहित रजक (थाना प्रभारी, सिमडेगा)
प्रदीप कुमार महतो
विकास कुमार महतो (यातायात प्रभारी)
श्यामनंदन सिंह व अन्य पुलिस बल शामिल थे।
नरेश शर्मा
















