सिमडेगा में जूते की दुकान से चल रहा था नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, सप्लायर सहित दो गिरफ्तार

सिमडेगा में जूते की दुकान से चल रहा था नशीली दवाओं का अवैध कारोबार, सप्लायर सहित दो गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ किया है। ओडिशा से सप्लाई होने वाली प्रतिबंधित नशीली दवाओं के एक सप्लायर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें शहर के एक जूते की दुकान को नशे के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सिमडेगा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 5 फरवरी को पुलिस टीम ने शहर के गुलजार गली स्थित सम्राट बूट हाउस नामक जूता दुकान पर छापेमारी की। दुकान संचालक मोहम्मद सैफ अंसारी को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसका एक साथी करन उर्फ त्रिवेणी मंडल फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने छापामारी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगे की जांच में ओडिशा के वेदव्यास स्थित शिव शक्ति मेडिकल सेंटर के संचालक विमल कुमार सिंह को नशीली दवाओं का मुख्य सप्लायर बताते हुए गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े सबूत जब्त किए हैं, जिसमें प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कैप्सूल शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि सिमडेगा में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now