सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सप्लायर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिमडेगा थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 05 फरवरी 2026 के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमडेगा के गुलजार गली स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई थी। इस दौरान वहां से करीब 114 पीस प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं। मौके से सेफ अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए करण कुमार उर्फ त्रिवेणी मंडल और दवा विक्रेता विमल कुमार सिंह (संचालक, शिव शक्ति मेडिकल, राउरकेला) को भी गिरफ्तार किया गया।

मामले में आगे बढ़ते हुए पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को मुख्य सप्लायर रजत विश्वाल (51 वर्ष), निवासी इंडस्ट्रियल नगर एरिया, पानपोस, राउरकेला (जिला सुंदरगढ़) को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे मामले की जानकारी सिमडेगा के एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now