drug-consignment-reaching-khunti-ranchi-apprehended

रांची से खूंटी पहुंच रही नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई, जमशेदपुर का युवक गिरफ्तार

Share
Link copied

 

खूंटी। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ खूंटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रांची की ओर से मोटरसाइकिल पर खूंटी पहुंच रही प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल कुद्दुस, निवासी आजादनगर, जमशेदपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से रांची की ओर से खूंटी आ रहा है। उसके पास अवैध रूप से बिक्री के लिए नशीली दवाओं की खेप होने की सूचना थी। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

RKDF
advertisement

तजना होटल के पास पुलिस ने पकड़ा

पुलिस टीम ने तजना होटल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन भी जब्त किया है।

Advertisment
Advertisment

कौन-कौन सी दवाएं बरामद हुईं?

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद दवाओं में शामिल हैं—

– ONEREX सिरप (100 ML) – 120 बोतल
– Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) – 140 गोलियां
– Alprazolam Tablets (OHMS ALPHA 0.5) – 895 गोलियां
– एक मोटरसाइकिल
– एक स्मार्टफोन

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

इस मामले में एनडीपीएस थाना खूंटी कांड संख्या 17/26, दिनांक 4 अक्टूबर 2026, दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 21(c), 22(b), 22(c), 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस मामले के नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।