Cyclone

अकवान तूफान को लेकर झारखंड में बिजली विभाग अलर्ट, जेबीवीएनएल ने जारी किए निर्देश; कोल्हान के दो जिलों पर विशेष नजर

Share
Link copied

रांची: अकवान तूफान (Cyclone Akvan) की आशंका को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। तूफान के दौरान तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए निगम के अधिकारियों और बिजलीकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह जेबीवीएनएल के प्रबंध निदेशक (MD) के. श्रीनिवासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा है। खासकर पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

33 और 11 केवी फीडरों की होगी नियमित निगरानी

निगम की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, 33 केवी और 11 केवी फीडरों के साथ ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी की जाएगी। किसी भी तरह की तकनीकी खराबी (Technical Fault) या बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने पर तत्काल मरम्मत कर बिजली बहाल करने को कहा गया है। इसके लिए अतिरिक्त वाहन, मानवबल और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आपात स्थिति में मरम्मत कार्य में देरी न हो।

सबस्टेशनों में मौजूद रहेंगे बिजली विभाग के इंजीनियर

तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के लिए सहायक विद्युत अभियंताओं (Assistant Electrical Engineers) और कनीय विद्युत अभियंताओं (Junior Electrical Engineers) को अपने-अपने क्षेत्रों के सबस्टेशनों में तैनात रहने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि फील्ड से मिलने वाली शिकायतों और तकनीकी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करें। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में ब्रेकडाउन (Breakdown) को जल्द ठीक कर सामान्य आपूर्ति बहाल करने की दिशा में काम किया जाए।

बिजलीकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश

जेबीवीएनएल ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया है। मरम्मत कार्य के दौरान सभी बिजलीकर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों (Safety Equipment) का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। निगम का उद्देश्य है कि खराब मौसम में बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ कर्मचारियों को किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाया जा सके।

बिजली की समस्या होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने या किसी अन्य तरह की समस्या आने पर उपभोक्ता जेबीवीएनएल के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

– 1912
– 18003456570
– 9031110121
– 9431135504
– 0651-2710002
– 9431135503

इसे भी पढ़ें
धनबाद में कोयला माफिया का बढ़ता दबदबा! विधायक के घर के नीचे सुरंग बनाकर कोयला निकालने का आरोप, CISF टीम पर हमला; राजपुरा में सुरक्षा कर्मी की पिटाई से उत्पादन ठप
इसे भी पढ़ें

धनबाद में कोयला माफिया का बढ़ता दबदबा! विधायक के घर के नीचे सुरंग बनाकर कोयला निकालने का आरोप, CISF टीम पर हमला; राजपुरा में सुरक्षा कर्मी की पिटाई से उत्पादन ठप

धनबाद: झारखंड के धनबाद कोयलांचल में अवैध कोयला खनन (Illegal Coal Mining) और तस्करी का मामला एक बार फिर गंभीर रूप से…

Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान का बदला रुख, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट; आज से कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम
इसे भी पढ़ें

Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान का बदला रुख, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट; आज से कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Akvan) का असर झारखंड के मौसम पर दिखने लगा है। आज सुबह से…

FIR के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान बदल दे नाबालिग तो क्या होगा? आरोपी बरी होगा या जारी रहेगी कार्रवाई, जानिए कानून क्या कहता है कानून
इसे भी पढ़ें

FIR के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान बदल दे नाबालिग तो क्या होगा? आरोपी बरी होगा या जारी रहेगी कार्रवाई, जानिए कानून क्या कहता है कानून

नाबालिग पीड़िता के बयान बदलने पर कानूनी प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से समझिए पूरा मामला BNSS की धारा 183 के…

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।