cyclone-akvan-cyclone-akvan-changes-course

Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान का बदला रुख, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट; आज से कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

Share
Link copied

रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Akvan) का असर झारखंड के मौसम पर दिखने लगा  है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए है और रुक रुक कर बारीश हो रही है ।वैसे  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 नवंबर को दक्षिण झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 21 नवंबर को भी दक्षिणी झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है। IMD के 20 नवंबर की सुबह 7:30 बजे जारी राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, चक्रवात अकवान उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के करीब पहुंच चुका था। इसके गोपालपुर के आसपास 20 नवंबर की पूर्वाह्न में तट पार करने का अनुमान जताया गया था। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना थी।

झारखंड के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 नवंबर को दक्षिण झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 21 नवंबर को भी दक्षिणी झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूर्वी छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी बिहार में 20 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में 80 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू

चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया है। 19 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 80 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। प्रशासन ने 74 बचाव दल तैनात किए थे। इनमें ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें शामिल हैं। इसके अलावा संवेदनशील जिलों में राहत शिविर और आपातकालीन व्यवस्थाएं तैयार की गई थीं।

छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में NDRF की 31 टीमें तैनात

चक्रवात से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में कुल 31 टीमें तैनात की थीं। इनमें ओडिशा में 14, आंध्र प्रदेश में 9, तेलंगाना और तमिलनाडु में 3-3 तथा छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक-एक टीम शामिल है। इसके अलावा 18 टीमों को रिजर्व में रखा गया था।

23 नवंबर से साफ हो सकता है झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में बारिश की गतिविधियों में 22 नवंबर के बाद कमी आने की संभावना है। 23 नवंबर से राज्य में मौसम साफ होने का अनुमान है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों के नीचे शरण न लें।

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।