गढ़वा : भवनाथपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर
गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में करमू होटल के समीप रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के चटनियां गांव निवासी उपेंद्र यादव (पिता बैजनाथ यादव) के रूप में हुई है।
दुर्घटना में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बूका टोला अमोला निवासी अलख चंद्रवंशी, पिता पप्पू चंद्रवंशी, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल विकास पासवान, पिता शंकर पासवान, का इलाज भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
घटना के बाद चिकित्सक डॉ. रविशंकर वर्मा और डॉ. प्रभात कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में ली
घटना की सूचना मिलने के बाद भवनाथपुर थाना प्रभारी अरुण रवानी और एएसआई उदय यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
भवनाथपुर क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार और ग्रामीण इलाकों में कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। हेलमेट और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी के साथ शराब के नशे में वाहन चलाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने और हेलमेट व गति सीमा के नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। लोगों ने दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में होने वाली परेशानियों का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि कई बार समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने में देरी होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए दुर्घटना के बाद कार्रवाई के साथ-साथ नियमित यातायात निगरानी और जागरूकता अभियान भी जरूरी है।

रांची से खूंटी पहुंच रही नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई, जमशेदपुर का युवक गिरफ्तार
खूंटी। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ खूंटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रांची की ओर से…

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश से इनकार, निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को तत्काल निलंबित करने या उनके कामकाज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सोमवार…


















