देवघर में गांजा और ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

देवघर: देवघर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर थाना क्षेत्र के नीचे सिंघवा टोला में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 किलो 80 ग्राम गांजा और 10.77 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने नीचे सिंघवा टोला में कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार महथा उर्फ राहुल महथा और राजीव कुमार सोनी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान राहुल कुमार महथा के पास से 1 किलो 80 ग्राम गांजा और 5.40 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया। वहीं, राजीव कुमार सोनी के पास से 23 पुड़िया में 5.37 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला। इस तरह दोनों के पास से कुल 10.77 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर में आयोजित होने वाले दो प्रमुख धार्मिक महासम्मेलनों में मुख्य अतिथि…

सिमडेगा में जनसंवाद के जरिए सुनी गईं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सिमडेगा: आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया…
















