20260120 202804

युवाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास व मंडलों से जोड़ने पर होगा गहन मंथन

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में युवाओं के सामाजिक, सामूहिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से मंडल–2 की मंडलीय सभा सह वन भोज का आयोजन 20 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम केलाघाघ डैम परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन की मेजबानी मारवाड़ी युवा मंच, सिमडेगा ग्रेटर शाखा एवं उड़ान शाखा द्वारा की जा रही है।

कार्यक्रम में राज्यभर से दर्जन से अधिक मंडलों के प्रतिनिधि शामिल होकर युवाओं के समग्र विकास, उद्यमिता, नेटवर्किंग और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर गहन चिंतन-मंथन करेंगे। साथ ही, युवाओं को सक्रिय रूप से मंडलों से जोड़ने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस मंडलीय सभा सह वन भोज में मंडल–2 के अंतर्गत आने वाली 11 शाखाओं—सिमडेगा ग्रेटर, सिमडेगा उड़ान, लचरागढ़, गुमला, गुमला प्रेरणा, लोहरदगा, चंदवा, डाल्टनगंज, डाल्टनगंज प्रेरणा, लातेहार और चतरा—के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहभागिता करेंगे। इसके अतिरिक्त झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रमुख प्रांतीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

आतिथ्य शाखा सिमडेगा ग्रेटर एवं उड़ान ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। आयोजकों का विश्वास है कि यह आयोजन युवाओं के बीच आपसी संवाद, नेतृत्व विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

Share via
Share via