20260228 120316

ओलिवर लकड़ा ने सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर दर्ज की शानदार जीत: 172 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले वाले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ओलिवर लकड़ा ने विजय हासिल की है। यह जीत काफी रोमांचक रही, जहां मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन अंत में ओलिवर लकड़ा ने मजबूती से डटकर जीत दर्ज की।

निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी प्रपत्र-21 के अनुसार, ओलिवर लकड़ा को कुल 4,691 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार तिर्की (जेएमएम से जुड़े) को 4,519 मत मिले। इस तरह ओलिवर लकड़ा ने 172 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

अन्य प्रत्याशियों के मत इस प्रकार रहे:

– फुलसुंदरी देवी: 3,620 मत
– रामविलास बड़ाइक: 2,887 मत
– सेराफिनुस कुल्लू: 1,684 मत
– मंजु लकड़ा: 1,011 मत
– पुष्पा कुल्लू: 605 मत
– एडविन जॉन बिलुंग: 427 मत

चुनाव में कुल 19,444 वैध मत पड़े, जबकि 1,561** मत रद्द घोषित किए गए। कुल मतदाताओं की संख्या 21,005 थी, जिनमें से अधिकांश ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह चुनाव राजनीतिक दलों के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। भाजपा और कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जबकि जेएमएम के अनिल कुमार तिर्की ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया। फुलसुंदरी देवी के मजबूत प्रदर्शन ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थिति पर विचार करने का मौका दिया और नए जिला अध्यक्ष की साख पर भी सवाल खड़े किए।

जीत के बाद ओलिवर लकड़ा ने समर्थकों और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत पूरी सिमडेगा की जनता की है। मैं नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल समस्या का समाधान, सड़क-नाली निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। पारदर्शिता और जनसहभागिता के माध्यम से सिमडेगा को एक आदर्श नगर बनाने का प्रयास रहेगा।

Share via
Share via