20250913 205437

सिमडेगा पुलिस ने 12 साल से फरार लाल वारंटी को दबोचा, ऑपरेशन रेड हंट में 30वां अपराधी जेल भेजा

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा पुलिस ने 12 वर्षों से फरार एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम अर्शी ने बताया कि ऑपरेशन रेड हंट के तहत कुरडेग थाना क्षेत्र के कांड संख्या 29/2013 में दर्ज मारपीट मामले के लाल वारंटी नन्द कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि नन्द कुमार यादव पिछले 12 साल से फरार था और गिरफ्तारी के डर से अपने परिवार के साथ तेलंगाना में रह रहा था। हाल ही में वह अपने घर लौटा था, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी अभियान चलाकर उसे धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी एम अर्शी ने कहा कि ऑपरेशन रेड हंट के तहत अब तक 30 फरार लाल (स्थायी) वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसमें कुल 45 लाल वारंटों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज की जाएगी।

सिमडेगा पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share via
Share via