सिमडेगा : गैस सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी, रूट चार्ट जारी, नप उपाध्यक्ष ने गैस एजेंसी संचालक से की बात
सिमडेगा : गैस सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी, रूट चार्ट जारी, नप उपाध्यक्ष ने गैस एजेंसी संचालक से की बात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिमडेगा रसोई गैस आपूर्ति में हो रही परेशानी को लेकर नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने गैस एजेसी संचालक से मुलाकात की। मौके पर अनिता गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लोगों को नियमानुसार नियमित रुप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
इधर नप उपाध्यक्ष ने होम डिलेवरी के लिए रुट निर्धारित करने की बात कही ताकि लोग सिलेंडर लेने के लिए परेशान न हो। उपाध्यक्ष की बात पर संचालक ने शहरी क्षेत्र में होम डिलेवरी के माध्यम से सिलेंडर आपूर्ति करने के लिए रूट चार्ट जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी कारण वश निर्धारित दिन को सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पाती है तो दुसरे दिन सिलेंडर की आपूर्ति होगी। उन्होंने अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए कहा कि उपभोक्ता गोदाम पर बेवजह भीड़ न लगाएं, बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को घर में ही आपूर्ति कर दी जाएगी।
जानें कब कौन क्षेत्र में जाएगी गैस आपूर्ति वाहन
उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर के बाजारटोली, भटटीटोली, सांयपुर, ईदगाह मुहल्ला, नैगम टोली, केलाघाघ रोड, घोचोटोली और नीचे बाजार में सिलेंडर आपूर्ति के लिए गाड़ी जाएगी। इसी तरह मंगलवार को गांधी मैदान, सलडेगा रोड, सरना मंदिर रोड, मोदी टोली, टोंगरी टोली, पाहन टोली, बरटोली, ठाकुरटोली, और एनोस एक्का आवास गली, बुधवार को शामटोली, खिजरी, पुरनापानी, नया सामटोली, आफिसर कालोनी, नया टोली, गुरुवार को थाना टोली, सोनारटोली, घोड़बहार एवं हेलेनपुर, शुक्रवार को टाउन, एसबीआई रोड, रामजानकी मंदिर रोड, श्याम पथ एवं डीपाटोली और शनिवार को कुंज नगर, गुलजार गली, खैरनटोली, टुकुपानी, पंडरीपानी, कसडेगा एवं खूंटीटोली में सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। संचालक से उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
नरेश शर्मा /सिमडेगा

















