20210410 162914

लॉकडाउन से परेशान गायक अरविंद अकेला कल्लू शुरू कर रहे हैं डीजे सर्विस.

वैश्विक महामारी कोरोना एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रहा है, जिस वजह से अब मुंबई की फ़िल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से शान्ति दिखने लगी है। वहीं महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण एक बार फिर से लॉकडाउन की आहट दे रही है, जिससे भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन गायक अरविंद अकेला कल्लू परेशान हो गए हैं। लॉकडाउन से कल्लू इतने परेशान हो गए कि वे अब अपना डीजे सर्विस ही शुरू कर रहे हैं। भले बिहार में कोरोना काल में होने वाली शादियों में 200 लोगों का संख्या निर्धारित कर दी गयी है, लेकिन कल्लू अब उन्हीं शादियों में डीजे वाले का काम करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कल्लू ने इस बाबत अपने फैंस से अपील भी कर दी है। कल्लू ने कहा है कि अब शादी विवाह ,बर्थ डे जैसे आयोजनों पर सेवा का मौका दें। यानी अब कल्लू साल 2021 के लगन में डीजे बाबू की भूमिका में होंगे। लेकिन बात बस इतनी नहीं है, क्योंकि DJ कल्लू उनका रिलीज हुआ सांग है, जो जल्द ही रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही उनका यह गाना आग की तरह फैल रहा है। इसमें कल्लू DJ बाबू के अवतार में नज़र आ रहे हैं और पोस्टर पर लिखा है – शादी विवाह ,बर्थ डे जैसे आयोजनों पर सेवा का मौका अवश्य दें।

आपको बता दें कि गाना DJ कल्लू किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट से रिलीज की गई है। इसी बैनर से इस गाने का निर्माण भी हुआ है, जिसमें स्वर अरविंद अकेला कल्लू का है। गीतकार यादव राज हैं। संगीतकार रौशन सिंह हैं। पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं। निर्माता आशु बाबा हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। परिकल्पना अरविंद मिश्रा का है।

Share via
Share via