शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 1000+ अंक उछलकर 73,700 के पार, निफ्टी 22,850 के करीब पहुंचा
नई दिल्ली : सोमवार को भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान मुद्दे से हुई भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। ट्रंप के सीजफायर संबंधी बयान से वैश्विक चिंताएं कम हुईं, जिससे निवेशकों का विश्वास लौटा और खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाजार खुलते ही BSE सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा अंकों की तेजी दर्ज की गई। एक समय यह 1040 अंक उछलकर 73,736 के स्तर को छू गया। थोड़ी देर बाद यह 73,683 के आसपास कारोबार कर रहा था। इसी तरह NSE निफ्टी 50 भी 300+ अंकों की बढ़त के साथ 22,821 के स्तर पर पहुंच गया और 22,850 के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान-इजराइल तनाव पर सीजफायर के संकेतों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत मिले। निफ्टी में मजबूत बढ़त के साथ भारतीय बाजार ने गैप-अप ओपनिंग की। बैंकिंग, मेटल, ऑटो और मिडकैप सेक्टर में खरीदारी देखी गई। INDIA VIX में गिरावट से बाजार की अस्थिरता कम हुई है।
सोमवार को सेंसेक्स करीब 1836 अंक टूटकर 72,696 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 601 अंक गिरकर 22,512 पर सिमट गया था। आज की रिकवरी से निवेशकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि बाजार में अभी भी संशय बना हुआ है। ट्रंप के बयान से शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना है। अगर तेल की कीमतें स्थिर रहीं तो निफ्टी 23,000-23,200 के स्तर की ओर जा सकता है। लेकिन वैश्विक घटनाक्रम पर नजर रखनी होगी।

















