20250822 201957

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025: दूसरे दिन नवाचार, उद्यमिता और संवाद का संगम

रांची : परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का दूसरा दिन राष्ट्रीय स्तर के नेताओं, विशेषज्ञों और हजारों छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ ऐतिहासिक रहा। रांची में आयोजित इस भव्य आयोजन ने नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत@2047 के संकल्प को मूर्त रूप प्रदान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य आकर्षण: माननीय सांसद और केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति

दूसरे दिन के आयोजन में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत@2047 की परिकल्पना को साकार करने पर जोर दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा स्वर्णिम भारत एक्सपो जैसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को नवाचार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं। यह मंच देश के संस्थानों, उद्योगों और स्टार्टअप्स को एकजुट कर विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भारत की प्रगति में योगदान देने वालों की सराहना की।

छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

एक्सपो का दूसरा दिन हजारों छात्र-छात्राओं की भागीदारी से और भी खास बन गया। उन्होंने वैज्ञानिक संस्थानों, स्टार्टअप्स और उद्योगों के स्टॉलों का अवलोकन किया, नवाचारों से प्रेरणा ली और भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अपने योगदान की संभावनाओं को तलाशा।

दिन की प्रमुख गतिविधियां

ज्ञानवर्धक सत्र और पैनल चर्चा : 

विकसित भारत 2047 नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की भूमिका विषय पर वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं ने विचार साझा किए।

स्टार्टअप और इनोवेशन शोकेस : 

युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स ने अपने तकनीकी समाधानों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक संध्या : 

भारत की समृद्ध लोक-संस्कृति और विविधता को दर्शाने वाले कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।

सहभागी संस्थाएं

एक्सपो में CSIR, ISRO, NHPC, NALCO, IRCON, CONCOR, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), जल शक्ति मंत्रालय, APEDA, ASI, UIDAI, DAE, IRCTC और NCRTC जैसे राष्ट्रीय संस्थानों और विभागों ने अपने स्टॉलों के माध्यम से आगंतुकों को आकर्षित किया।

Share via
Share via