झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

रांची:झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और अन्य पदाधिकारियो ने पद व गोपनीयता का शपथ लेने के उपरांत अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य के पुलिस जवानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन और ज़्यादा सशक्त एवं आदर्श एसोसिएशन बने इस दिशा हमारी नई टीम पहले दिवस से ही सक्रिय तौर पर काम करेगी। साथ पुलिस जवानों को उनका वाजिब हक़ व अधिकार दिलाना भी हमारी तरजीह होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताते चलें कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का सप्तम महाधिवेशन विगत माह से चल रहा था जो कल चुनावी परिणाम आने के साथ सम्पन्न हुआ। चुनाव में राहुल कुमार मुर्मू अध्यक्ष, मोहम्मद महताब आलम और रोहित कुमार रजक उपाध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री, संतोष कुमार महतो संयुक्त सचिव और मंटू कुमार संगठन सचिव निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आज लाइन टैंक रोड स्थित पुलिस लाइन में पूर्व अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और विजय सर्टिफिकेट सौंपा। मौके पर पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से झारखंड पुलिस के जवान पहुंचे थे।

















