टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने दी शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़ के नेमरा में टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नरेंद्रन ने कहा, “हम गुरुजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व साहस मिले। नरेंद्रन ने यह भी कहा, “हम सभी उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोए रखेंगे।”
यह मुलाकात शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया गया।

















