20251019 222917

तेज प्रताप यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस, पुलिस स्टिकर वाली गाड़ी से प्रचार का वायरल वीडियो आया सामने

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैशाली : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रत्याशी और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें उनकी नामांकन रैली के दौरान एक निजी बोलेरो गाड़ी पर पुलिस का लोगो, नीली-लाल बत्ती और सायरन लगाकर प्रचार करते दिखाया गया है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

महुआ के अंचलाधिकारी के निर्देश पर महुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना कांड संख्या 1025/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2)/223/176 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की और कहा कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां अपरिहार्य हैं।

SNSP Meternal Poster 1

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में तेज प्रताप यादव के नामांकन (16 अक्टूबर) के दौरान एक बोलेरो वाहन को रैली के आगे एस्कॉर्ट करते हुए देखा गया। इस गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर चिपकाया गया था और नीली-लाल रंग की बत्ती व सायरन भी लगा हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति जेजेडी का झंडा लहराते हुए नजर आ रहा है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि यह प्रचार का हिस्सा था। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को चुनावी रैली या प्रचार के लिए सरकारी या पुलिस वाहनों का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। यह स्पष्ट उल्लंघन माना गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

चुनाव आयोग ने वीडियो वायरल होते ही त्वरित जांच के आदेश दिए, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पुष्टि हुई कि वाहन निजी था, लेकिन पुलिस के प्रतीकों का दुरुपयोग किया गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

तेज प्रताप के समर्थकों ने इसे ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। महुआ थानाध्यक्ष रने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1 2

Share via
Share via